विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2021

Petrol, Diesel Prices Today: लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, लागू हैं ये कीमतें

Petrol Diesel Prices: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार यानी 4 मार्च, 2021 को तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. आखिरी बदलाव शनिवार को हुआ था, जब पेट्रोल के दाम 23-24 पैसे और डीजल के दाम 15-16 पैसे बढ़ाए गए थे.

Petrol, Diesel Prices Today: लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, लागू हैं ये कीमतें
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 5 दिनों से कोई बदलाव नहीं.
नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Prices : पिछले दो महीनों में देश में रिटेल फ्यूल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. साल की शुरुआत के साथ अब तक  पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 8 रुपये की वृद्धि हुई है. हां, कटौती हफ्तों से नहीं हुई है. लेकिन फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले पांच दिनों से शांति है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार यानी 4 मार्च, 2021 को तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. आखिरी बदलाव शनिवार को हुआ था, जब पेट्रोल के दाम 23-24 पैसे और डीजल के दाम 15-16 पैसे बढ़ाए गए थे.

आखिरी बदलाव के बाद रेट देखें तो दिल्ली में पेट्रोल का भाव 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां शनिवार को पेट्रोल में 24 पैसे और डीजल में 15 पैसे का इजाफा किया गया था.

इसके मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के शीर्ष प्रमुख चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई- में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 91.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 84.20 से बढ़कर शनिवार को 84.35 रुपये प्रति लीटर हो गया. चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये लीटर जबकि डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर पर है.

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी की तस्वीरों वाले होर्डिंग्स हटाएं', पेट्रोल पंप डीलरों को चुनाव आयोग का आदेश

अपने शहर का भाव चेक ऐसे कर सकते हैं

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol-diesel Price In India, Petrol-diesel Prices Today, Fuel Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com