विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2021

Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 7वें दिन नहीं हुआ इजाफा, आम आदमी को राहत

4 मई, 2021 के बाद से देश में पेट्रोल के दाम 39 बार बढ़ाए गए हैं, वहीं डीजल 36 किस्तों में महंगा हुआ है. इस दौरान राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 11.29 रुपये प्रति लीटर महंगी हो चुकी हैं.

Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 7वें दिन नहीं हुआ इजाफा, आम आदमी को राहत
पेट्रोल डीजल की कीमतों में शनिवार को बदलाव नहीं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच शनिवार यानी 24 जुलाई को आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है. तेल कंपनियों ने आज ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया. यह लगातार सातवां दिन है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहीं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की ओर से जारी रेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर के पूर्वस्तर पर बरकरार. जुलाई महीने में डीजल के दाम दो बार घटाए गए हैं जबकि पेट्रोल में कोई कटौती नहीं की गई है. 

चार प्रमुख मेट्रो शहरों में मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है. मूल्य वर्धित कर (वैट) की वजह से तेल की कीमतें भिन्न-भिन्न राज्यों में अलग-अलग हैं. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 107.83 रुपये जबकि डीजल 97.45 रुपये पर है. कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव क्रमश: 102.08 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर के पूर्वस्तर पर रहे. इसी प्रकार, चेन्नई में खुदरा बाजार में आज पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर और डीजल 94.39 रुपये लीटर बिक रहा है. 

मई से अब तक 39 बार बढ़े पेट्रोल के दाम
4 मई, 2021 के बाद से देश में पेट्रोल के दाम 39 बार बढ़ाए गए हैं, वहीं डीजल 36 किस्तों में महंगा हुआ है. इस दौरान राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 11.29 रुपये प्रति लीटर महंगी हो चुकी हैं. वहीं, डीजल के दामों में 8.96 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. सबसे बड़ी बात कि देश के 19 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार चले गए हैं. डीजल भी कई जगहों पर इस आंकड़े के करीब है. डीजल राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है. 

कैसे तय होते हैं ईंधन के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर सरकारी तेल रिफाइनर कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरों को संशोधित करती है. इसके अलावा, अन्य वैश्विक और घरेलू कारकों को भी ध्यान में रखा जाता है. नई दरें रोज सुबह 6 बजे से लागू होती हैं. 

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट 
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा. डीलर का कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Rates Today, Fuel Prices Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com