विज्ञापन
This Article is From May 05, 2020

कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल-डीज़ल हुए महंगे, दिल्ली सरकार ने बढ़ाया VAT

कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच दिल्ली में पेट्रोल औप डीजल महंगे हुए. दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाया. पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% किया गया. डीजल पर वैट 16.75 % से बढ़ाकर 30% किया. यानी दिल्ली में आज से पेट्रोल ₹1.67 और डीज़ल ₹7.10 महंगा हुआ.

कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल-डीज़ल हुए महंगे, दिल्ली सरकार ने बढ़ाया VAT
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच दिल्ली में पेट्रोल औप डीजल महंगे हुए. दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाया. पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% किया गया. डीजल पर वैट 16.75 % से बढ़ाकर 30% किया. यानी दिल्ली में आज से पेट्रोल ₹1.67 और डीज़ल ₹7.10 महंगा हुआ. दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल ₹71.26/लीटर और डीज़ल ₹69.39/लीटर पर मिलेंगी.

बता दें कि देश में अप्रैल माह के दौरान ईंधन की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियों के थमने और आवागमन बंद रहने से ईंधन मांग में करीब 70 प्रतिशत तक की गिरावट रही. हालांकि, एलपीजी की मांग में इस दौरान 12 प्रतिशत तक वृद्धि रही. पेट्रोलियम उद्योग का कहना है कि पिछले 10 दिन के दौरान मांग बढ़ने के संकेत हैं.

सरकार ने नगर निगम सीमाओं के बाहर स्थित उद्योगों में कारोबारी गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जिसके बाद अप्रैल के अंत में ईंधन मांग बढ़ने के संकेत हैं. हालांकि मई से इसमें और वृद्धि होने की संभावना है. सरकार ने लॉकडाउन के चार मई से होने वाले तीसरे चरण में कुछ और गतिविधियों को शुरू करने की छूट दी है.

वहीं, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि भारत ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के घटे दाम का फायदा उठाते हुये अपने भूमिगत तेल भंडारों, टैंकों, पाइपलाइनों और जलपोतों में 3 करोड़ 20 लाख टन कच्चे तेल का भंडारण कर लिया है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. भारत पेट्रोलियम उत्पादों की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये 85 प्रतिशत की भरपाई आयात से करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol, Diesel, Coronavirus Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com