विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2021

Petrol, Diesel Price Today : आज मिली राहत! लेकिन नवरात्रों में रिकॉर्ड हाई पर चल रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol, Diesel Price Today : आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. पिछले सात दिनों से पेट्रोल-डीजल लगातार महंगे हुए हैं. सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे तक महंगा हुआ था, वहीं डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े थे.

Petrol, Diesel Price Today : आज मिली राहत! लेकिन नवरात्रों में रिकॉर्ड हाई पर चल रहा पेट्रोल-डीजल का रेट
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहं.
नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों में मंगलवार यानी 12 अक्टूबर, 2021 को आखिरकार राहत मिली है. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. पिछले सात दिनों से पेट्रोल-डीजल लगातार महंगे हुए हैं. सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे तक महंगा हुआ था, वहीं डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े थे. बता दें कि इस महीने के पहले 12 दिनों में ही पेट्रोल 2.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

कच्चे तेल की रिकॉर्ड तेजी से बढ़ती कीमतों ने देश में ईंधन तेल के दामों को ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 2.08 प्रतिशत बढ़कर 84.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वैश्विक मानक माने जाने वाले तेल, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 2.08 प्रतिशत बढ़कर 84.10 डॉलर प्रति बैरल हो गयी.

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹104.44 प्रति लीटर; डीजल - ₹93.17 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹110.41 प्रति लीटर; डीजल – ₹101.03 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹105.05 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.24 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.76 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹97.56 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹108.08 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.89 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹117.16 प्रति लीटर; डीजल – ₹113 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल-101.47 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 93.61 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – ₹107.99 प्रति लीटर; डीजल – ₹100.34 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹100.53 प्रति लीटर; डीजल – ₹92.90 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल का रेट ऐसे करें चेक

आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

Video : पेट्रोल डीजल के दामों में फिर इजाफा, 11 दिनों में डीजल 3.30 रुपये महंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price Today, Petrol Rate Today, Diesel Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com