दिल्ली पुलिस ने पेटीएम के फाउंडर (Paytm Founder) विजय शंकर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) को रैश ड्राइविंग करने के आरोप में 22 फरवरी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गयी थी. दरअसल मदर इंटरनेशनल स्कूल के सामने शर्मा ने अपनी जगुआर लैंड रोवर कार से दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जेकर की कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी थी. उस वक्त डीसीपी का ड्राइवर दीपक अरविंदो मार्ग पर पेट्रोल भरवाने गया था. टक्कर मारने के बाद शर्मा अपनी कार से भाग गए थे.
दिल्ली : क्राइम सीरियल से सीखकर और रेनकोट पहनकर टॉय पिस्टल से करते थे लूटपाट, 2 गिरफ्तार
बाद में, दीपक ने कार का नम्बर नोट कर पूरी बात डीसीपी को बताई. डीसीपी के कहने पर दीपक ने मालवीय नगर थाने में आईपीसी 279 के तहत केस दर्ज कराया. कार का नम्बर गुरुग्राम की एक कंपनी का निकला. उसके बाद विजय शेखर शर्मा को थाने में बुलाकर गिरफ्तार कर लिया गया. फिर उन्हें जमानत दे दी गई क्योंकि ये जमानती सेक्शन था.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने पुष्टि की है कि पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को तेज गति या लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. इस सप्ताह की शुरुआत में, भारतीय रिजर्व बैंक ने विजय शेखर शर्मा- प्रवर्तित पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बैंक में देखी गई "सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं" के बीच नए खाते खोलने से रोकने के लिए कहा.
वहीं इस मामले पर पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि "एक कथित सड़क घटना के संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई थी. उक्त घटना में किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. उन्होने कहा कि मीडिया ने मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. जबकि इस मामले में एक मामूली सड़क दुर्घटना की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें जमानत तक का प्रावधान था और उसी दिन आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई थीं."
इसे भी पढ़े : दिल्ली : फर्जी सिम कार्ड जारी करने और उनकी सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा गया
अनलॉक दिल्ली : आज से साप्ताहिक बाजार खुले, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स इन कामों के लिए जा सकेंगे स्कूल
दिल्ली: दक्षिण एशियाई लड़कियों से दोस्ती करके उन्हें ब्लैकमेल करने वाला युवक पकड़ा गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं