दिल्ली (Delhi Unlock) में आज से लॉकडाउन में कुछ और राहत दी जा रही हैं. दिल्ली के कोरोना के नियमों के पालन के साथ सभी साप्ताहिक बाज़ार आज से पूरी तरह खुल जाएंगे. इसके अलावा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए भी स्कूलों को आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया गया है. 10वीं और 12वीं के छात्र अब एडमिशन, काउंसलिंग और बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल के लिए स्कूल जा सकते हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) लागू किया गया है. इसके तहत चार तरह के अलर्ट लेवल होंगे, जिस इलाके में जब जैसे हालात होंगे उसी तरह का अलर्ट लेवल लागू हो जाएगा और उसी के आधार पर पाबंदियां या छूट लागू की जाएंगी.
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार घर रहे हैं. सबसे अच्छी बात ये रही है कि रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से यहां एक भी मौत नहीं हुई है. पिछले एक हफ़्ते में ये तीसरी बार है कि दिल्ली में कोरोना की वजह से एक भी मौत नहीं हई है. नए केस की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 66 नए मामले हैं और संक्रमण दर घटकर 0.1 फीसदी रह गया है.दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की सख्या 536 है जिसमें से 170 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.03 फीसदी
- रिकवरी दर लगातार 24वें दिन 98.21 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 66 केस, कुल आंकड़ा 14,36,761
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 95 मरीज, कुल आंकड़ा 14,11,159
24 घंटे में हुए 67,316 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,42,22,336
(RTPCR टेस्ट 47,021 एंटीजन 20,295)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 269
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी है
जीआरएपी को नौ जुलाई को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंजूरी दी थी. उसमें तीन मापदंडों -- दिल्ली में संक्रमण दर, कुल नये मामले और भरे हुए ऑक्सीजन बेडों के औसत को ध्यान में रखा गया है. योजना में इन मापदंडों के विस्तृत विश्लेषण के बाद चार रंगों--पीला, अंबर, नारंगी और लाल के अलर्ट और उनके जरूरी मापदंडों की सिफारिश की गयी है. डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, ‘‘ मान्य/प्रतिबंधित/ सीमित गतिविधियां श्रेणीबद्ध कार्रवाई कार्ययोजना के निर्धारित अलर्ट के स्तर के अनुसार होगी और तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक क्रियान्वयन के लिए होगी. '' उसमें कहा गया है, ‘‘ जैसे ही कोई मापदंड अलर्ट के निर्धारित स्तर पर पहुंच जाता है तो अलर्ट आदेश जारी किया जाएगा तथा ऐसे स्तर पर मान्य/प्रतिबंधित/ सीमित गतिविधियां स्वत: ही क्रियाशील हो जाएंगी. '' (इनपुट्स भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं