Punjab Assembly Elections: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने खुले तौर पर बगावती तेवर दिखाए हैं. वे पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करती हुई नजर आईं. शनिवार को परनीत कौर ने भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा में प्रचार किया. परनीत कौर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए वोट मांगे. रविवार को पटियाला में गृह मंत्री अमित शाह की रैली होने जा रही है और इस रैली में उनकी ओर से कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं.
कांग्रेस सांसद परनीत कौर शनिवार को पटियाला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक बैठक में शामिल हुई और पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने पति तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए वोट मांगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले साल पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कड़वाहट के कारण कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) बनाई है.
पटियाला से सांसद परनीत कौर ने शनिवार को भाजपा की सभा में हिस्सा लिया. यह सभा उनके पति और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अमरिंदर सिंह ने आयोजित की थी. अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पीएलसी, बीजेपी और शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रही है. अमरिंदर पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं