विज्ञापन
This Article is From May 22, 2017

कांग्रेस मुख्यालय में मोहन प्रकाश और अरुण यादव के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश को करना पड़ा विरोध का सामना

कांग्रेस मुख्यालय में मोहन प्रकाश और अरुण यादव के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए (प्रतीकात्मक फोटो).
  • संगठन चुनाव का ऐलान होने से पहले ही सात ब्लॉक प्रमुख बदले
  • कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुखों को फर्जी तरीके से बदलने का आरोप
  • मोहन प्रकाश के न मिलने से भड़के कार्यकर्ता और नारेबाजी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में आज मोहन प्रकाश और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे. मोहन प्रकाश कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रभारी हैं. उन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों को फर्जी तरीके से बदलने का आरोप लगाया है. मोहन प्रकाश के न मिलने से कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी की.   

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों अरुण यादव और मोहन प्रकाश पर ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में धांधली करने और फर्जी तरीके से सात ब्लॉक प्रमुखों को बदलने के आरोप लगाए. कार्यकर्ता इस बारे में अपनी शिकायत लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे. उनका आरोप है कि घंटों इंतजार कराने के बाद भी मोहन प्रकाश उनसे नहीं मिले.                         

मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान हो चुका है लेकिन इससे पहले ही सात ब्लॉक प्रमुखों को बदलने का आरोप पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर लगाया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com