संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में नगालैंड फायरिंग मामला उठाया गया. दोनों सदनों में गृहमंत्री के बयान की मांग की गई. गृह मंत्री अमित शाह ने नगालैंड फायरिंग मामले पर लोकसभा में बयान दिया.उन्होंने फायरिंग पर अफसोस जताते हुए कहा कि गलत पहचान की वजह से यह घटना हुई. गृह मंत्री ने कहा कि नगालैंड की घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है जिसे एक महीने के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया है. राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा ‘यह एक अत्यंत गंभीर एवं त्रासद घटनाक्रम है जिसमें चार दिसंबर को नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में छह बेकसूर नागरिक मारे गए. उन्हें भूलवश उग्रवादी समझ लिया गया था.' वहीं, यह मामला लोकसभा में भी उठाया गया. लोकसभा में इस पर सरकार ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में इस मुद्दे पर विस्तृत बयान देंगे. प्रश्नकाल आरंभ होते ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नगालैंड में गोलीबारी का मुद्दा उठाया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Parliament Winter Session, Rajya Sabha, Lok Sabha