विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2022

परीक्षा पर चर्चा: PM मोदी ने परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए दिए 5 बड़े टिप्‍स

परीक्षा पर चर्चा के पांचवे संस्‍करण में पीएम मोदी ने स्‍टूडेंट्स के साथ ही पेरेंट्स और टीचर्स से भी संवाद किया. इस दौरान कई छात्रों ने उनसे परीक्षा से संबंधित सवाल पूछे, जिसका पीएम मोदी ने जवाब दिया.

पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के पांचवे संस्‍करण को संबोधित किया.
नई दिल्‍ली:
  1. हम परीक्षा के दौरान त्‍योहारों का आनंद नहीं ले पाते हैं, लेकिन यदि हम परीक्षा को ही त्‍योहार बना लें तो हम उसका मजा ले सकते हैं. 
  2. पीएम मोदी ने कहा कि संभव है कि आप सिलेबस में कुछ कवर करने से रह गए हों, लेकिन आपने जो भी कवर किया है, आप उस पर विश्‍वास रखें. इसके जरिये आपको तनाव से उबरने से मदद मिलेगी.  
  3. पीएम ने छात्रों से कहा कि डर को पैदा न होने दें और ज्‍यादा न सोचें. यह आपको और ज्‍यादा डराएगा. 
  4. हम ऑनलाइन ज्ञान की तलाश कर सकते हैं और फिर इसमें डूबने और उस पर चिंतन के लिए ऑफलाइन पर  स्विच कर सकते हैं. 
  5. अपने भीतर जाने के लिए समय निकालें, इस दौरान आप न ऑफलाइन होंगे और न ऑनलाइन बल्कि आप इनर लाइन होंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pariksha Pe Charcha (PPC) 2022, PM Modi Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com