विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2019

औरंगाबाद में बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक में नहीं पहुंची पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल ने कहा- ''वह अस्वस्थ हैं''

बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने महाराष्ट्र में ‘‘बदली राजनीतिक परिस्थितियों’’ में अपनी भावी राजनीतिक यात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खलबली मचा दी थी.

औरंगाबाद में बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक में नहीं पहुंची पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल ने कहा- ''वह अस्वस्थ हैं''
21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद से ही पंकजा मुंडे नाराज चल रही हैं.
औरंगाबाद:

महाराष्ट्र बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) सोमवार को औरंगाबाद (Aurangabad) में पार्टी की क्षेत्रीय बैठक के दौरान अनुपस्थित रहीं. बताया जाता है कि 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद से ही वह नाराज चल रही हैं. राज्य बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रही थीं, जिस कारण पूर्व अनुमति से वह अनुपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: टि्वटर बायो से BJP हटाने के बाद पंकजा मुंडे ने कहा: मैं पार्टी नहीं छोड़ रही

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक के लिए औरंगाबाद आने से पहले मैंने पंकजा मुंडे से बात की थी. वह बीमार हैं. बहरहाल, 12 दिसम्बर की रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं. पूर्व अनुमति से वह अनुपस्थित रहीं.'' बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह दो दिनों बाद पंकजा के बीड जिले के परली स्थित गृह नगर में उनसे मुलाकात करेंगे.

बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने महाराष्ट्र में ‘‘बदली राजनीतिक परिस्थितियों'' में अपनी भावी राजनीतिक यात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खलबली मचा दी थी.

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ‘‘बीजेपी'' शब्द भी हटा दिया जिससे बीजेपी में उनके भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि बाद में पंकजा ने स्पष्ट किया कि वह बीजेपी नहीं छोड़ रही हैं और दल बदलना उनके खून में नहीं है.

Video: पंकजा मुंडे के फेसबुक पोस्ट से उठे सवाल, कहा- भविष्य पर फैसले की जरूरत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaja Munde, BJP, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com