विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2011

पानीपत में दो सगे भाइयों की हत्या

हरियाणा के पानीपत में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त दोनों भाई एक साथ ही थे।
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त दोनों भाई एक साथ ही थे तभी उन्हीं के इलाके के दो लोग जो शराब पिए हुए थे उन्होंने दोनों भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। इनके नाम अशोक और नरेंद्र हैं। बड़ा भाई नरेंद्र गांव में खेती करता था और छोटा अशोक आईटीआई में इंस्ट्रक्टर है। दोनों भाइयों की मौत से गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। इस हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। उन्होंने इलाके के ही राना नाम के शख्स पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को पानीपत अस्पताल में पहचान के लिए रखा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पानीपत, दो भाई, हत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com