विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2019

राजस्थान में पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी पर बैन, ऐसा करने वाला बना देश का तीसरा राज्य

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए यह महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

राजस्थान में पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी पर बैन, ऐसा करने वाला बना देश का तीसरा राज्य
प्रतीकात्मक तस्वीर.
जयपुर:

राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राज्य में मैग्निशियम कार्बोनेट, निकोटिन, तंबाकू या मिनरल ऑयल युक्त पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. एक सरकारी बयान के अनुसार महाराष्ट्र, बिहार के बाद राजस्थान देश का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जहां इन उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध है.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए यह महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इन पदार्थों की पुष्टि स्टेट सेंट्रल पब्लिक हैल्थ लैबारेट्री राजस्थान द्वारा कराई जाएगी.

बिहार: शिखर, विमल और सर पान मसाले पर भी लगा बैन, 12 तरह के मसालों पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ऐसे सभी उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि ऐसी घटिया सामग्री की बिक्री को नियंत्रित कर, चोरी के माल की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए इन पर पूरी तरह से रोक लगाने की कार्य योजना बनाई जा रही है. बता दें, इससे पूर्व सरकार ने ई-सिगरेट और हुक्का बारों पर भी प्रतिबंध लगाया था.

बिहार में शराबबंदी के बाद अब पान मसाला पर भी लगा प्रतिबंध

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pan Masala, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com