विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2014

पाकिस्तान ने पुंछ में युद्ध विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने पुंछ में युद्ध विराम का उल्लंघन किया
फाइल फोटो
जम्मू:

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

रक्षा सूत्र ने बताया, "पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा के शेहपुर सेक्टर में हमारी चौकियों पर गोलीबारी कर युद्ध विराम का उल्लंघन किया।"

उन्होंने बताया, "गोलीबारी सुबह 11.30 बजे हुई। पाकिस्तान सेना की ओर से हमारी चौकियों पर निशाना साधने के लिए छोटे एवं स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हमारे जवानों ने भी उसी क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत पाक सीमा, सीमा पर गोलीबारी, कश्मीर का पुंछ, पुंछ में गोलीबारी, युद्धविराम उल्लंघन, India Pakistan Border, Firing At Border, Poonch In Kashmir, Cross Border Firing At Poonch, Ceasefire Violations