पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की मेजबानी में हो रहे निशानेबाजी के विश्वकप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर उहापोह की स्थिति थी. मगर अब साफ हो गया है कि बुधवार से नई दिल्ली में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप में पाकिस्तानी निशानेबाज भी हिस्सा लेंगे. तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कहा है कि पाकिस्तान के निशानेबाजों को भारतीय सरकार ने वीजा दे दिया है. एनआरएआई सचिव राजीव भाटिया ने आईएएनएस से कहा कि मुद्दे को सुलझा लिया गया है. पाकिस्तान के निशानेबाज वशीर और खलील अहमद रैपिड फायर वर्ग में हिस्सा लेंगे.
भाटिया ने आईएएनएस से कहा, "मुझे पाकिस्तान राष्ट्रीय राइफल संघ से फोन आया, जिन्होंने अपने खिलाड़ियों को वीजा मिलने की पुष्टि की है। उनके खिलाड़ियों के टिकट जल्दी बुक हो जाएंगे."भारतीय सरकार ने 14 फरवरी से पहले ही उनकी अपील को मंजूरी दे दी थी. 14 फरवरी को ही पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आंतकवादी हमला किया गया था, जिसमें 49 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इस विश्व कप में टोक्यो ओलम्पिक-2020 के 16 कोटा दांव पर हैं.(इनपुट-IANS)
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
वीडियो- पुलवामा बयान को लेकर घिरे सिद्धू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं