राजपूत करणी सेना के महासचिव सूरज पाल अम्मू को शुक्रवार को जमानत नहीं मिल सकी.
- लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
- 29 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- जरूरत पड़ी तो सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
नई दिल्ली:
राजपूत करणी सेना के महासचिव सूरज पाल अम्मू को जमानत नहीं मिल सकी है. उनको 29 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
सूरज पाल ने बताया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है. उन्होंने अपनी हत्या होने की आशंका भी जताई है.
सूरज पाल अम्मू को आज डीसीपी के सामने पेश किया गया. सेक्टर 56 थाने के अंदर से सूरज पाल अम्मू मीडिया के सामने चिल्लाकर कहने लगे की यह साजिश है. उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई. अम्मू को जमानत नहीं मिली.
VIDEO : बीजेपी नेता सूरज पाल अम्मू ने दिया इस्तीफा
वकीलों की तरफ से जो बेल बांड भरा गया उसकी जांच करने की बात कहकर पुलिस ने अम्मू को 29 जनवरी तक जेल भेज दिया. सूरज पाल अम्मू के वकील ने बताया की पुलिस दफा 107 और 151 के तहत चार दिन की न्यायिक हिरासत गलत है. अगर जरूरत पड़ी तो सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. अम्मू को गुरुवार को उनके घर से लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Padmaavat Controversy