विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2015

बेमौसम बारिश ने राजधानी दिल्ली को किया सराबोर, जगह-जगह पानी भरा

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली को शनिवार सुबह झमाझम बारिश ने सराबोर कर दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में काली घटाएं छाने और शाम में दोबारा रिमझिम फुहारें गिरने की संभावना जताई है।

शनिवार का दिन होने के कारण कई लोगों की छुट्टी है, लेकिन जिन लोगों को सुबह ऑफिस जाना था उन्हें झमाझम बारिश के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली की कई सड़को पर जगह-जगह पानी भर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में शनिवार सुबह तक 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूरे दिन घटा छाए रहने के आसार हैं।" अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 100 फीसदी आद्रता थी। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इनपुट : एजेंसी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजधानी, दिल्ली, झमाझम बारिश, मौसम विभाग, फुहारें, Overcast, Delhi, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com