विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

हार्दिक का पीएम मोदी पर 'तंज', एक 'चायवाला' ही युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे सकता है

पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि क्या 'पकौड़े' बेचकर 200 रुपये प्रति दिन कमाने वाले किसी व्यक्ति को बेरोजगार माना जा सकता है.

हार्दिक का पीएम मोदी पर 'तंज', एक 'चायवाला' ही युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे सकता है
पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल. (फाइल फोटो)
  • हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • पीएम मोदी के पकौड़े वाली टिप्पणी पर कसा तंज
  • पीएम ने एक इंटरव्यू में कही थी पकौड़े वाली बात
अहमदाबाद: पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी के पकौड़ा वाली टिप्पणी पर तंज कसा है. हार्दिक ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल एक 'चायवाला' ही बेरोजगार युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे सकता है. 

यह भी पढ़ें : हार्दिक पटेल के 'लालटेन' थामने पर तेजस्वी यादव ने यह कहा...

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि क्या 'पकौड़े' बेचकर 200 रुपये प्रति दिन कमाने वाले किसी व्यक्ति को बेरोजगार माना जा सकता है. पटेल ने एक ट्वीट कर कहा, 'बेरोजगार युवाओं को पकौड़े का ठेला लगाने का सुझाव एक चायवाला ही दे सकता है. अर्थशास्त्री ऐसे सुझाव नहीं देता.' 
पटेल ने हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था. गौरतलब है कि हार्दिक पटेल पीएम मोदी पर लगातार निशाना साधते रहते हैं. पटेल की यह टिप्पणी पीएम मोदी को एक टीवी चैनल को दिए उस इंटरव्यू के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में छोटे से छोटा व्यवसाय करने वाला व्यक्ति भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है. पीएम ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति पकौड़े की दुकान लगाता है और रोज वह 200 रुपये कमाकर घर जाता है तो आप उसे रोजगार कहेंगे या नहीं ? 

VIDEO : जब ATM हैक हो सकता तो EVM क्‍यों नहीं: हार्दिक पटेल


इससे पहले 2014 के लेकसभा चुनावों से पहले उस वक्त कांग्रेस के बड़े नेता रहे मणिशंकर अय्यर ने भी 'चायवाला' कहकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था.

(इनपुट : एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com