विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2017

माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, एक आतंकी ढेर

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. वहां और आतंकियों के छिपे होने और मारे जाने की आशंका है.

माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, एक आतंकी ढेर
सेना का सर्च अॉपरेशन जारी. (फाइल फोटो)
  • इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, और आतंकियों के छिपे होने की आशंका
  • पिछले 6 महीने में जम्मू कश्मीर में 100 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं
  • कुछ दिनों से सीमा पर पाक रह रहकर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है
श्रीनगर: भारतीय सेना ने रविवार को उत्तर कश्मीर के पुलवामा जिसे में स्थित माछिल सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सेना ने इस दौरान एक आतंकी को मार गिराया है. सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. वहां और आतंकियों के छिपे होने और मारे जाने की आशंका है. पिछले 6 महीने में जम्मू कश्मीर में 100 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है. पाकिस्तान रह रहकर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है. शुक्रवार को ही जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में राइफलमैन जयद्रथ सिंह शहीद हो गए. 

यह भी पढ़ें: 

पाक ने जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्‍टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में एक जवान शहीद, एक बच्ची की भी मौत

वीडियो देखें : LoC पर पाकिस्तान कर रहा फायरिंग 



पिछले एक हफ्ते में 6 जवान हो चुके हैं शहीद

पिछले एक हफ्ते के अंदर जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में सेना के 6 जवान शहीद हो चुके हैं. जयद्रथ से पहले 19 जुलाई को जम्मू के राजौरी सेक्टर में शशि कुमार पाक फायरिग में शहीद हो गए थे. वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे. इससे एक दिन पहले भी भारत ने अपने एक लाल को खो दिया था. जम्मू के नौशेरा सेक्टर में पंजाब के मोगा के रहने वाले जसप्रीत पाक गोलीबारी में शहीद हो गए थे. इसी दिन कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में विमल सिंजाली शहीद हो गए थे. विमल नेपाल के रहने वाले थे. वहीं 17 जुलाई को पुलवामा के रहने वाले थे. मुदस्सरअहमद जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाक गोलाबारी का निशाना बने थे. इससे पहले 15 जुलाई को जम्मू के राजौरी सेक्टर में पुंछ के रहने वाले मुहम्मद नसीर शहीद हो चुके हैं.
  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Infiltration, Machil Sector, Indian Army, Pulwama
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com