आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijaywada) में शनिवार तड़के 40 वर्षीय एक व्यक्ति के शयन कक्ष में उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) में धमाका (Explosion) हो गया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पत्नी झुलस गई और अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने कहा कि दंपति के दोनों बच्चों का इस दौरान दम घुटा लेकिन उनकी हालत स्थिर है. पड़ोसी राज्य तेलंगाना के निजामाबाद में तीन दिन पहले इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. हाल के दिनों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई.
मृतक के. शिवकुमार एक डीटीपी कार्यकर्ता था और उसने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी. सूर्यरावपेट के पुलिस निरीक्षक वी. जानकी रामैया ने कहा कि शिवकुमार ने शुक्रवार रात को वाहन की बैटरी बेडरूम में चार्जिंग में लगाई थी और तड़के जब सब लोग सो रहे थे तब अचानक उसमें धमाका हो गया. धमाके की वजह से घर में आग लग गई जिससे एसी और कुछ अन्य सामान जल गया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शिवकुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. निरीक्षक ने कहा कि धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
इसे भी देखें : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट, 80 साल के बुजुर्ग की मौत, 3 घायल
तेलंगाना : EV स्कूटर की बैटरी में विस्फोट से 80 साल के बुजुर्ग की मौत, तीन लोग जख्मी
Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिर लगी आग, लगातार दूसरे महीने घटना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं