विज्ञापन
This Article is From May 12, 2019

मदर्स डे पर तेज प्रताप ने मां राबड़ी के लिए लिखी भावुक शायरी, तेजस्वी ने भी ट्वीट कर दी बधाई

तेज प्रताप और तेजस्वी यादव ने शेरो-शायरी के जरिए मदर्स डे के मौके पर अपनी भावनाओं का इजहार किया.

मदर्स डे पर तेज प्रताप ने मां राबड़ी के लिए लिखी भावुक शायरी, तेजस्वी ने भी ट्वीट कर दी बधाई
तेजस्वी और तेज प्रताप यादव इन दिनों आरजेडी के लिए चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख (आरजेडी) लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव (Tej pratap yadav) और तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने मदर्स डे (Mother's Day) के मौके पर अपनी मां राबड़ी देवी (Rabri Devi) समेत देश की तमाम मांओं को शुभकामनाएं दी हैं. तेजस्वी और तेज प्रताप दोनों ने ही ये शुभकामनाएं माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दी हैं. उन्होंने इस अवसर पर शेरो-शायरी के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार किया. तेजप्रताप ने लिखा, खूबसूरत, अद्भुत, प्यार और देखभाल करने वाली दुनिया की सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी और मां राबड़ी देवी की एक तस्वीर भी साझा की है. इसमें राबड़ी तेजस्वी को तिलक लगाते दिख रहीं हैं. इसी तस्वीर पर तेजस्वी ने दमदार पंक्तियां लिखीं हैं- 'मां के लिए क्या शेर लिखूं, मां ने मुझे खुद शेर बनाया है.' हैप्पी मदर्स डे!

यह भी पढ़ें: Mother's Day: आज का दिन मां के नाम, अपने WhatsApp और Facebook पर लगाएं ये स्टेटस

वहीं बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक भावुक शायरी लिखकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा-  'चाहे दुनिया साथ ना दे मां का प्यार कभी कम नहीं होता. मां के वजह से ही अस्तित्व मेरा वरना आज जो भी हूं उसका हकदार नहीं होता.' मातृ दिवस के पावन अवसर पर दुनिया की तमाम मातृशक्ति को मेरा नमन.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने बिहार NDA को बताया बदजुबान लोगों का गैंग, कहा- पीठ पीछे खंजर लेकर...

बता दें इन दिनों दोनों भाई आरजेडी के लिए चुनाव प्रचार में खासे व्यस्त हैं. रविवार को आरा, नालंदा और पाटलिपुत्र लोकसभा सीटों पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mothers Day, Mothers Day 2019, Mothers Day Shayari, Tej Pratap Yadav, Tejaswi Yadav, Rabri Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com