विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2011

मुंबई के पास समुद्र में डूबे जहाज से तेल रिसाव

Mumbai: मुंबई के समुद्र में डूबे इंडोनेशियाई जहाज एमवी रैक से निकलकर तेल मुंबई के समुद्र में मिल रहा है। जहाज से हर घंटे 1 से 2 टन तेल का रिसाव हो रहा है। ये तेल जुहू बीच तक पहुंच गया है। जहाज से तेल के रिसाव को रोकने के लिए कोस्ट गार्ड ने ऑपरेशन पर्यावरण सुरक्षा लॉन्च किया है। मछुआरों को समुद्र के इस इलाके में मछलियां न मारने के लिए कहा गया है। एमवी रैक 4 अगस्त को मुंबई के समुद्र में डूब गया था। जहाज में सवार 30 क्रू मेंबर्स को नेवी और कोस्ट गार्ड ने बचा लिया, लेकिन जहाज को डूबने से नहीं बचाया जा सका।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, समुद्री जहाज, जुहू बीच, एमवी रैक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com