ओडिशा:
ओडिशा के बालासोर ज़िले में सुबर्णरेखा नदी का पानी ख़तरे का निशान पार कर जाने से बाढ़ का ख़तरा पैदा हो गया है। सुबर्णरेखा बालेश्वर ज़िले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके बाद यहां भी फ्लड अलर्ट जारी कर दिया गया है। नदी का पानी रविवार को ख़तरे के निशान से ऊपर पहुंचा। उधर, चौबीस घंटों के अंदर भीषण बारिश की चेतावनी ने प्रशासन की नींद हराम कर दी है। इसके अलावा ज़िले का एक हिस्सा फ्लैश फ्लड के चलते पहले ही तबाही की मार झेल रहा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ओडिशा, नदी, बाढ़