विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2019

दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन (Odd-Even) का नियम, पढ़ें प्रदूषण कम करने के लिए सीएम केजरीवाल का 7 प्वाइंट फॉर्मूला

दिल्ली में धुंध के दौरान प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 7 प्वाइंट में प्लान पेश किया है. इसके तहत 4 नवंबर के 15 नवंबर तक एक बार फिर दिल्ली में ऑड-ईवन का नियम लागू किया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन नियम से दिल्ली में 10 से 13 फीसदी तक प्रदूषण कम हुआ था.

दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन (Odd-Even) का नियम, पढ़ें प्रदूषण कम करने के लिए सीएम केजरीवाल का 7 प्वाइंट फॉर्मूला
नई दिल्ली:
  1. दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक लागू होगा ऑड-ईवन (Odd-Even)  का नियम दिल्ली सरकार मास्क बांटेगी लोगों को जिससे प्रदूषण से बच सकें इसके लिए  N-95 मास्क खरीदे जा रहे हैं.
  2. छोटी दीवाली के दिन लेज़र शो कराएगी दिल्ली सरकार जिसमें एंट्री फ्री होगी. उड़ती धूल के लिए पानी का छिड़काव करेंगे. एमसीडी के साथ मशीन से स्वीपिंग का काम होगा.
  3. दिल्ली में 12 जगहों पर प्रदूषण ज्यादा है. इनके लिए अलग प्लान बनाएंगे जिससे पॉल्युशन कम हो कोई कूड़ा या पत्ती न जलाएं इसके लिए हर वार्ड में दो मार्शल नियुक्त करेंगे. 
  4. पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. सरकार आपके घर सप्लाई करेगी. इसको 'ट्री चैलेंज' नाम दिया है. एक वॉर रूम बना रहे हैं जिससे प्रदूषण की शिकायत से निपटेंगे.  
  5. स्कूली बच्चों में जागरूकता फैलाएंगे, इससे बच्चों के माता-पिता को जागरुक करेंगे. ऑड-ईवन और दीवाली के अलावा बाकी सारे नियम 'विंटर एक्शन' प्लान  की तरह होंगे.
  6. बस एग्रेगेटर पॉलिसी का जल्दी ही ऐलान करेंगे. जिसमें लोग लग्जरी बसों में सफर करेंगे और कार छोड़ देंगे. सभी बसों के रूट का रोटेशनल प्लान भी अगले 2-3 साल में लागू हो जाएगा. 
  7. बसों की आवाजाही के लिए एप बनाया जाएगा. दिल्ली में 4,000 बसें अगले 8-10 महीने में आ जाएंगी. इलेक्ट्रिकल विहिकल पॉलिसी की अधिसूचना जल्द आने वाली है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odd And Even, Odd And Even In Delhi, Delhi CM Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com