कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा खतरनाक 'ओ मित्रों' है." शशि थरूर ने निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विभाजनकारी बयानबाजी कर रही है और नफरत फैला रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा खतरनाक 'ओ मित्रों' है! हम बढ़ते ध्रुवीकरण, नफरत और कट्टरता को बढ़ावा देने, संविधान पर कपटपूर्ण हमलों और हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने में हर दिन बाद के परिणामों को माप रहे हैं."
शशि थरूर ने शेयर किया मज़ेदार Meme, ‘अच्छे दिन' को लेकर बताई ये दिलचस्प बात
बता दें कि "मित्रों", जिसका अर्थ है दोस्तों, पीएम मोदी के साथ जुड़ा हुआ एक शब्द है, जिन्होंने अतीत में अपने भाषणों में इसका इस्तेमाल किया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने थरूर को आड़े हाथ लिया और पूछा कि क्या कांग्रेस कोविड-19 महामारी को राजनीति से ऊपर रख सकती है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, "क्या कांग्रेस महामारी को राजनीति से ऊपर रख सकती है? पहले कांग्रेस ने वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट फैलाई और अब यह कहती है कि ओमिक्रॉन खतरनाक नहीं है. कोविड 19 की शुरुआत में अखिलेश ने कहा कि सीएए कोविड से ज्यादा खतरनाक है. क्या इन लोगों को जिम्मेदारी का कोई एहसास नहीं है?"
"सुशासन का सार सात वर्षों से गायब": मोदी सरकार के सुशासन सप्ताह मनाने के फैसले पर थरूर का तंज
गौरतलब है कि शशि थरूर ध्रुवीकरण के मुद्दे पर सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के सांसद ने योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो साझा किया था और उन पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पता नहीं है कि उन्होंने देश को कितना नुकसान पहुंचाया है.
राष्ट्र विरोधी बातें बहुत आगे बढ़ चुकी हैं : शशि थरूर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं