विज्ञापन
This Article is From May 01, 2018

असम के धुबरी में 7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या 

असम में धुबरी जिले के रंजन इलाके में सात साल की एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दिए जाने की ख़बर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

असम के धुबरी में 7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या 
प्रतीकात्मक चित्र
गुवाहाटी: असम में धुबरी जिले के रंजन इलाके में सात साल की एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दिए जाने की ख़बर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिस के मुताबिक अपराध कबूल कर लिया है. पीड़ित बच्ची के परिजनों का कहना है कि 19-वर्षीय आरोपी युवक बच्ची को उस वक्त अपने साथ ले गया था, जब परिवार वाले पड़ोस में हो रही शादी के समारोह में व्यस्त थे. इसके बाद उसने बच्ची के साथ शायद रेप किया, और फिर उसकी हत्या कर डाली. पुलिस को रेप की कोशिश का संदेह है, हालांकि पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

यह भी पढ़ें : उन्‍नाव में एक और गैंगरेप, 3 युवकों ने MMS वायरल करने की धमकी देकर 2 साल तक किया रेप

बच्ची रविवार शाम से ही लापता थी, और जब उसकी तलाश में कामयाबी नहीं मिली, तब उसके परिजनों ने पश्चिमी असम के धुबरी जिले में बिलासीपुरा सब-डिवीज़न के तहत रानीगंज पुलिस आउटपोस्ट पर सूचना दी.इसके बाद एक टिप पर काम करते हुए पुलिस ने आरोपी गौरीशंकर नाथ को पकड़ लिया, और फिर उसी से हासिल जानकारी की मदद से मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे पास ही स्थित एक खेत से बच्ची का शव बरामद कर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रानीगंज पुलिस आउटपोस्ट के तहत आने वाले इलाके में पूर्णी लौपुरा गांव के निवासी गौरीशंकर नाथ (पुत्र बुधेश्वर नाथ) को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उस पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) तथा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के गाजीपुर के मदरसे में हुये रेप के आरोपी के बालिग होने की रिपोर्ट : सूत्र

पुलिस के अनुसार, गौरीशंकर नाथ पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम करवाए जाने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. असम में पिछले दो महीनों के दौरान नाबालिग से यौन शोषण के मामलों पर नव नियुक्त डीजीपी कुलधर सैकिया ने कहा कि, महिलाओं और बच्चों के साथ आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं. असम पुलिस ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान शुरू कर रही है. 

यह भी पढ़ें : कन्नौज में महिला से कथित यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल, जांच शुरू

VIDEO:बिहार में नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Minor Abducted Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com