विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2019

स्मृति ईरानी की रैली के बाहर क्या वोटर्स को नोट बांटे गए? वीडियो वायरल होने पर बैठी जांच

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मुसीबत बढ़ सकती है. उनकी गुजरात में एक चुनावी रैली के स्थल के बाहर जनता को नकदी बांटने के आरोप लग रहे हैं.

स्मृति ईरानी की रैली के बाहर क्या वोटर्स को नोट बांटे गए? वीडियो वायरल होने पर बैठी जांच
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की फाइल फोटो.
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बढ़ सकती है मुसीबत
  • रैली स्थल के पास लोगों को पैसे बांटे जाने का कथित वीडियो वायरल
  • चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट पर बैठाई जांच
नई दिल्ली:

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मुसीबत बढ़ सकती है. उनकी गुजरात में एक चुनावी रैली के स्थल के बाहर जनता को नकदी बांटने के आरोप लग रहे हैं. पैसे बांटने से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने पर चुनाव आयोग ने दूरपाटन जिले के कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने यह कदम लोगों को नकदी वितरित किये जाने के दावे को लेकर एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की. वीडियो हवाले से मीडिया में खबरों के सामने आने पर गुजरात चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को जांच के आदेश दिये.

यहां से 125 किलोमीटर दूर पाटन जिले में 17 अप्रैल को यह रैली हुई थी और कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने एक वीडियो प्रसारित की थी जिसमें एक महिला को अन्य से कथित तौर पर धनराशि लेते हुए दिखाया गया था. इन मीडिया प्रतिष्ठानों ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो ईरानी की पाटन रैली के बाहर बनाया गया था. अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (गुजरात) पी भारती ने बताया, ‘‘हमने खबरों को देखने के बाद स्वत: संज्ञान लिया और पाटन जिले के कलेक्टर को मामले की जांच करने के बाद एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.''

वीडियो- चुनावी रणनीति: स्मृति इरानी डिग्री विवाद से पैदा हुए कुछ सवाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Cash For Votes, Congress, Gujrat Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com