विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2011

ठंड का कहर जारी, यूपी में 30 की मौत

सुबह सवा छह बजे दिल्ली का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर उत्तर प्रदेश में सर्दी से अब तक मरने वालों की संख्या 30 हो गई है।
नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड से कांप रहा है। चाहे दिल्ली हो, मनाली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश या फिर झारखंड। सब जगह  बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान गिरता जा रहा है। मंगलवार सुबह सवा छह बजे दिल्ली का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर उत्तर प्रदेश में सर्दी से अब तक मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सतना दमोह और राजगढ़ में पाले से फसल बर्बाद हो गई है। राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। पिछले पांच सालों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान पर नज़र डालें तो 2010 में 4.6 डिग्री, 2009 में 5.6 डिग्री, 2008 में 1.8 डिग्री, 2007 में 1.7 डिग्री, 2006 में दो जनवरी को 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। देश के दूसरे शहरों में भी पारा काफी नीचे जा चुका है। करगिल 17 डिग्री, श्रीनगर 5.2 डिग्री, लखनऊ 3.6 डिग्री, शिमला 3.7 डिग्री, जयपुर 3.8 डिग्री और पटना में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सर्दी, मौत, उत्तर भारत, ठंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com