विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

गंगा की सफाई को लेकर नितिन गडकरी  का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा- क्या वह पहले कभी गंगा का पानी पीतीं

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि अगर मैंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाया होता तो प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यह यात्रा कैसे कर पातीं?

Also Read in
गंगा की सफाई को लेकर नितिन गडकरी  का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा- क्या वह पहले कभी गंगा का पानी पीतीं
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर किया तंज
  • प्रियंका के आने से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं- गडकरी
  • हम 2020 तक गंगा के पानी पूरी तरह से साफ कर देंगे- गडकरी
  • 'हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में काफी काम किया'
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रियंका गांधी की गांगा यात्रा पर भी टिप्पणी की. गडकरी ने कहा कि प्रियंका की इस यात्रा का चुनाव के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बता दें कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बीते कुछ दिनों से यूपी में गंगा यात्रा पर थीं. इस दौरान वह जगह-जगह रुककर आम जनता और अपने कार्यकर्ताओं से भी मिल रही थीं. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि अगर मैंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाया होता तो प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यह यात्रा कैसे कर पातीं? उन्होंने गंगा की सफाई को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने गंगा को इतना साफ बना दिया है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उसका पानी पी ले रही हैं. लेकिन क्या वह यूपीए के समय में ऐसा कर पाती? वर्ष 2020 तक गंगा का पानी पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा.

 सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, कांग्रेस ने दिखाए सबूत

नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी पार्टी काडर आधारित पार्टी है जो हमेशा से ही वंशवाद और जाति की राजनीति के विरोधी रही है. बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपनी गंगा यात्रा इलाहाबाद से शुरू करके वाराणसी में खत्म की थी. इस दौरान उन्होंने 100 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया था. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने बीजेपी और राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था. गौरतलब है कि सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद से ही प्रियंका गांधी योगी सरकार और मोदी सरकार पर जमकर हमला कर रही हैं. सोमवार को प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला किया.
 

शशि थरूर बोले, आने वाले समय में कांग्रेस में प्रियंका का प्रभाव और बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों (Shiksha Mitras) और अनुदेशकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला किया है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि भाजपा नेता टीशर्टों की मार्केटिंग के अलावा अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी दें. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से कुछ महीने पहले ही में सक्रिय राजनीति के साथ-साथ ट्विटर पर दस्तक देने वाली प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए बीजेपी और योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने शिक्षामित्रों (Shiksha Mitras)  की स्थिति पर चिंता भी जताई. 

यूपी में गन्ना किसानों के बकाया न चुकाने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, CM योगी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों ने आत्महत्या कर ली. जो सड़कों पर उतरे, सरकार ने उनपर लाठियां चलाईं, रासुका दर्ज किया. भाजपा के नेता टीशर्टों की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, काश वे अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी डालते."

प्रियंका ने एक अन्य ट्विीट में लिखा, "मैं लखनऊ में कुछ अनुदेशकों से मिली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय 8470 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये करने की घोषणा की थी. मगर आज तक अनुदेशकों को मात्र 8470 रुपये ही मिलते हैं. सरकार के झूठे प्रचार का शोर है, लेकिन अनुदेशकों की अवाज गुम हो गई."

सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, कांग्रेस ने दिखाए सबूत

गौरतलब है कि महासचिव बनने के बाद से प्रियंका गांधी भाजपा पर लगातार हमलावर हैं. प्रियंका ने पिछले दिनों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से भेंट कर उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी लड़ाई वह खुद लड़ेगीं. प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान मिली है, जिसे लेकर प्रियंका लगातार यूपी के ही दौरे पर हैं.

VIDEO: प्रियंका गांधी ने पूरी की तीन दिवसीय गंगा यात्रा. 

 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Priyanka Gandhi, LokSabhaPolls2019, Elections 2019, Loksabhaelection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com