श्रीनगर:
जम्मू कश्मीर में एक बड़े अलगाववादी नेता का बेटा आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ गया है. एके 47 राइफल के साथ उसकी फोटो भी वायरल हो रही है. तहरीक-ए-हुर्रियत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहराई का बेटा आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से शामिल हो गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेहराई का 26 वर्षीय बेटा जुनैद अशरफ आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया है.’’
मोहम्मद अशरफ सेहराई को 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर के तहरीक-ए-हुर्रियत का अध्यक्ष चुना गया था. उन्होंने 15 साल से इस पद पर काबिज सैयद अली शाह गिलानी की जगह ली थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुनैद अशरफ शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद से ही गायब है.
अधिकारी ने बताया कि जुनैद अशरफ की एके-47 लिए, आर्मर वेस्ट पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर शनिवार वायरल हो गई थी. फोटो के साथ लिखा था, ‘‘जुनैद अशरफ, जिसने कश्मीर विश्विद्यालय से बिजनेस में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की थी, उसे संगठन ने अमार भाई नाम दिया है.’’ जुनैद अशरफ के परिवार ने दिन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.
VIDEO: हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर अता मोहम्मद अली के पकड़े जाने का वीडियो
(इनपुट भाषा से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hizbul Mujahideen, Tehrik-E-Hurriyat Chief