NEET 2020 Updates: Covid-19 महामारी के मद्देनजर कड़े ऐहतियात के बीच आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET का आयोजन किया जा रहा है. .ये परीक्षा 2 बजे से शुरू हो गई है और शाम 5 बजे तक होगी. जिसमें करीब 16 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिये एग्जाम सेंटर्स की संख्या को मूल योजना के तहत 2546 केंद्रों से बढ़ाकर 3843 केंद्र कर दिया है, वहीं हर कमरे में उम्मीदवारों की संख्या को पूर्व निर्धारित संख्या 24 से घटाकर 12 कर दिया गया है. NEET, पेन और पेपर पर आधारित परीक्षा है जबकि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Mains ऐसी नहीं थी. बताते चलें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते NEET को दो बार पहले टाला जा चुका है, पहले यह परीक्षा 3 मई को होनी थी और फिर बाद में इसे 26 जुलाई के लिये आगे बढ़ा दिया गया था. अब यह परीक्षा आज हो रही है, जानकारी के अनुसार इसके लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Neet Admit Card, Nta, Neet 2020, Neet