विज्ञापन

NEET UG 2026 में 11 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, NTA ने बढ़ाई आखिरी तारीख

NEET UG 2026 Registration Date extend: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब 11 मार्च तक बढ़ गई है, NTA ने छात्रों और J&K की शिक्षा मंत्री की अपील पर यह फैसला लिया है.

NEET UG 2026 में 11 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, NTA ने बढ़ाई आखिरी तारीख
NEET UG 2026 Registration : NTA के नोटिस के मुताबिक, छात्र 11 मार्च रात 9:00 बजे तक ही अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे.

NEET UG 2026 Registration Date extend:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इसके लिए उम्मीदवार 11 मार्च, 2026 को रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. अगर अब तक आपने आवेदन नहीं किया था तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं. 

NEET UG 2026 Registration Date extend:  क्यों बढ़ी तारीख?

दरअसल, कई छात्र और पेरेंट्स सोशल मीडिया पर तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे. खास तौर पर जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर छात्रों की परेशानी बताई थी. उन्होंने कहा था कि कश्मीर घाटी में इंटरनेट की धीमी रफ्तार की वजह से छात्रों को फॉर्म भरने और OTP वेरिफिकेशन में काफी दिक्कतें आ रही थीं.

उनकी इस अपील को मानते हुए शिक्षा मंत्रालय और NTA ने छात्रों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है. अब आवेदन की आखिरी तारीख जो पहले 8 मार्च थी, उसे बढ़ाकर 11 मार्च कर दिया गया है.

NEET UG 2026 Registration Date extend:  इस बात का रखें खास ख्याल

NTA के नोटिस के मुताबिक, छात्र 11 मार्च रात 9:00 बजे तक ही अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे. हालांकि, फीस जमा करने के लिए थोड़ा ज्यादा वक्त दिया गया है, जो कि उसी दिन यानी 11 मार्च की रात 11:50 बजे तक है. 

NEET UG 2026 Registration Date extend:  कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें.
  • होमपेज पर NEET UG 2026 Registration के लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्टर कर लीजिए.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा. उसकी मदद से लॉगिन करें और अपनी पूरी जानकारी ध्यान से भरिए.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करिए.
  • अब अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस का भुगतान करिए.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद Confirmation Page को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकालकर रख लें.

इस फैसले पर खुशी जताते हुए जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि इस तीन दिन की छूट से उन हजारों बच्चों को मदद मिलेगी जो तकनीकी दिक्कतों के कारण पीछे छूट रहे थे.

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज फिर शुरू करने की तैयारी: MBBS कोर्स के लिए NMC से मांगी मान्यता, जानें इस बार क्या है नया प्लान?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com