
देश में बनी पहली पनडुब्बी कलवेरी
नई दिल्ली:
पनडुब्बी का समुद्र में ट्रायल तो शुरु हो गया है लेकिन...
देश में बनी पहली पनडुब्बी कलवेरी का समुद्र में परीक्षण शुरू हो गया है । 16 साल के बाद आखिरकार भारतीय नौसेना में कोई परंपरागत डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी शामिल होने जा रही है।
इससे 16 साल पहले रूस से सिंधुशस्त्र पनडुब्बी लिया गया था। इसका परीक्षण करीब पांच से छह महीने तक चलेगा और अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो साल के अंत तक इसे नौसेना में शामिल कर लिया जायेगा। इस पनडुब्बी का निमार्ण फ्रांस के सहयोग मुंबई के मझगांव डॉक में किया जा रहा है।

गौरतलब है नौसेना के पास गिनती के अब पनडुब्बी बचे हैं। रूस से लीज पर ली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर पनडुब्बी पुरानी हो चुकी हैं जबकि समंदर में चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पनडुब्बी कलवेरी, परंपरागत डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी, फिनमेकनिका, Finmeccanica Blacklist, Submarine, Kalvari