झारखंड ( Jharkhand) के लातेहार जिले में शुक्रवार देर रात प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद दस्ते ने विस्फोट कर रेल पटरियों ( tracks) के एक हिस्से को उड़ा दिया, जिससे बरकाकाना-गढ़वा रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में नक्सलियों ( Naxalites) ने चाईबासा के गोइलकेरा में एक पुलिया में भी बम विस्फोट कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राज कुमार लकड़ा ने मेदिनीनगर में बताया कि माओवादियों ने देर रात लगभग 12.50 बजे धनबाद रेल मंडल में टोरी-लातेहार रेल खंड पर रिचुघूटा और देमू रेलवे स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर डालटनगंज रेलवे लाइन पर दो कंक्रीट स्लीपर को उड़ा दिया जिससे इस रेल खंड पर रेल यातायात लगभग नौ घंटे बाधित रहा.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कुख्यात नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण बरकाकाना-गढ़वा रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया] लेकिन सुबह लगभग सवा दस बजे तक रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर इस रेल खंड पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल के तहत उक्त स्थल पर माओवादियों द्वारा आहूत बंद के पूर्व हुए बम विस्फोट के बाद पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में पुलिस को और सतर्क कर दिया गया.
करीब 100 नक्सलियों ने सी-60 कमांडो और पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी: पुलिस
माओवादियों ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस उर्फ किशन जी की एक हफ्ते पहले झारखंड पुलिस द्वारा हुई गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को देशव्यापी बंद आहूत किया था. इस बीच, धनबाद मंडल के रेलवे के प्रवक्ता प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि विस्फोट से रेलवे ट्रैक को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ था अलबत्ता रेलवे लाइन के नीचे की कंक्रीट की एक स्लीपर उड़ गयी जिसे ट्रैक को काट कर ठीक करना पड़ा जिससे रेलवे लाइन को पुनः चालू करने में समय लग गया. उन्होंने बताया कि इसके अलावा विस्फोट में एक डीजल इंजन की ट्रॉली क्षतिग्रस्त हुई है. यह इंजन ट्रैक की जांच करने वाली ट्रेन में लगा था.
इधर, बम विस्फोट की खबर फैलने के बाद मेदिनीनगर बस अड्डे से यात्री बसों के रांची के लिए परिचालन को भी रोक दिया गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज नक्सलियों के भारत बंद का राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोई विशेष प्रभाव नहीं देंखा गया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं