विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2020

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस : पीएम मोदी आज 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूरे देश की ग्राम पंचायतों से बात करेंगे

आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश की ग्राम पंचायतों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में ग्राम पंचायतों ने अहम भूमिका निभाई है जिसमें गरीबों और प्रवासी मजदूरों तक अनाज की आपूर्ति में अहम भूमिका रही है.

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस : पीएम मोदी आज 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूरे देश की ग्राम पंचायतों से बात करेंगे
पीएम मोदी आज ग्राम पंचायतों से बात करेंगे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश की ग्राम पंचायतों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में ग्राम पंचायतों ने अहम भूमिका निभाई है जिसमें गरीबों और प्रवासी मजदूरों तक अनाज की आपूर्ति में अहम भूमिका रही है. आज इस मौके पर पीएम  मोदी एकीकृत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल भी लांच करेंगे जिसके जरिए ग्राम पंचायतों के विकास की योजनाएं तैयार कर सकेंगी. प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम आज 11 बजे होगा.  

प्रधानमंत्री ऐसे समय पर ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे जब देश में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू है. केंद्र सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की अनोखी पहल है जिससे ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने और उसे लागू करने के लिये एकल स्थान मिल जायेगा. इसमें कहा गया है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की भी शुरुआत करेंगे. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
National Panchayati Raj Diwas, PM Narendra Modi Gram Panchayats, Video Conference, Coronavirus, Covid19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com