ब्रह्मपुरी:
गले में खराश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां एक चुनावी रैली में महज नौ मिनट तक ही बोल पाए। मोदी नागपुर में रात में रुके और वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से आज महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ब्रह्मपुरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि रात तक सब ठीक था, लेकिन आज सुबह गले में खराश हो गई।
64 वर्षीय नेता ने लंबे समय तक बोलने में सक्षम नहीं होने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से अफसोस व्यक्त किया। उन्होंने वादा किया कि चुनाव खत्म होने के बाद वह यहां आएंगे।
इस मौके पर चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिले के नौ निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी के उम्मीदवार और स्थानीय सांसद हंसराज अहीर और अशोक नेते तथा अन्य विधायक मौजूद थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नरेंद्र मोदी, गले में खराश, पीएम नरेंद्र मोदी, विधानसभा चुनाव 2014, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014, Narendra Modi, Sore Throat, PM Narendra Modi, Assembly Election 2014