विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2020

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न केस से संबंधित 17 मामलों की जांच पूरी

सीबीआई ने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि उन एनजीओ के पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए जिनका नाम रिपोर्ट में है

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न केस से संबंधित 17 मामलों की जांच पूरी
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम सेक्स कांड का मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर (फाइल फोटो).
  • चार आश्रय घरों के खिलाफ प्रारंभिक जांच में किसी अपराध का सबूत नहीं
  • मुख्य मामले बृजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपी
  • 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर उत्पीड़न हुआ था
नई दिल्ली:

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सोमवार को सीबीआई ने सुप्रीम में हलफनामा दाखिल किया.  सीबीआई ने कहा कि उसने मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम से संबंधित सभी 17 मामलों में अपनी जांच पूरी कर ली है. सात अन्य आश्रय घरों के लोगों के खिलाफ चार्जशीट नवंबर-दिसंबर 2019 में दायर की गई थी. हलफनामे में कहा गया है कि CBI ने बिहार सरकार से अनुरोध किया है कि उन एनजीओ के पदाधिकारियों पर  विभागीय कार्रवाई की जाए जिनका नाम सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिया है.

सीबीआई ने कहा है कि मुख्य मामले में दिल्ली का साकेत कोर्ट 14 जनवरी को फैसला सुना सकता है. मुख्य मामले में पूर्व  विधायक बृजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपी हैं. बृजेश ठाकुर द्वारा चलाए जा रहे आश्रय गृह बालिका गृह में 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था.

सीबीआई ने चार आश्रय घरों के खिलाफ अपनी प्रारंभिक जांच में किसी भी अपराध का कोई सबूत नहीं पाया है और इस तरह किसी के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

कोर्ट के मना करने के बाद भी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की जांच कर रहे CBI अधिकारियों का तबादला

सीबीआई ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न के 17 मामलों में जांच पूरी कर ली है और जिलाधिकारियों सहित संलिप्त सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दायर कर दी है. अपनी स्थिति रिपोर्ट में जांच एजेंसी ने कहा है कि चार प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक कृत्य को साबित करने वाला साक्ष्य नहीं मिला और इसलिए कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

तेजस्वी यादव बोले, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में सीएम नीतीश के करीबी और कई मंत्री शामिल

सीबीआई ने कहा है कि सभी मामलों में संलिप्त सरकारी सेवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिहार के मुख्य सचिव को सीबीआई की रिपोर्ट भेज दी गई है. मुजफ्फरपुर आश्रय गृह समेत सभी 17 आश्रय गृह मामलों की जांच पूरी हो गई है और सक्षम अदालत में अंतिम रिपोर्ट दायर कर दी गई है. सीबीआई रिपोर्ट के रूप में नोट को मुख्य सचिव के पास उपयुक्त कार्रवाई के लिए भेजा गया है.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम पीड़िता के साथ चलती कार में गैंगरेप, RJD का नीतीश सरकार पर हमला- CM से मांगा जवाब

सीबीआई ने यह भी कहा कि बिहार सरकार से आग्रह किया गया है कि विभागीय कार्रवाई करे और सीबीआई के प्रारूप में जांच परिणाम मुहैया कर संबंधित एनजीओ का पंजीकरण रद्द करने और उन्हें काली सूची में डालने के लिए कहा गया है.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए CBI को दिया तीन महीने का समय

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ की ओर से संचालित आश्रय गृह में कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया गया था और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की रिपोर्ट के बाद यह मामला सामने आया था.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में पीड़ित 20 लड़कियों में से कुछ सदमे में, घरवाले अपनाने में असमर्थ या उदासीन : रिपोर्ट

VIDEO : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस दिल्ली ट्रांसफर किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Sexual Harassment Case, Muzaffarpur Shelter Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com