केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों के बीच कारपोरेट मामलों के मंत्री मुरली देवड़ा ने त्यागपत्र देने की पेशकश की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों के बीच कारपोरेट मामलों के मंत्री मुरली देवड़ा ने त्यागपत्र देने की पेशकश की है। देवड़ा ने कहा है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र देने की पेशकश की है। साथ ही उन्होंने इन रपटों को खारिज करने की कोशिश की कि उन्होंने अपने बेटे मिलिंद देवड़ा को मंत्री बनाने का आग्रह किया है। देवड़ा ने कहा, मैंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने की पेशकश कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की है। इसके अलावा कुछ नहीं कहा है। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है। देवड़ा ने हालांकि स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी त्यागपत्र नहीं दिया है और कॉरपोरेट मंत्रालय से हटने की 'मौखिक' पेशकश कुछ सप्ताह पहले सोनिया गांधी से की थी। देवड़ा ने कहा, मुझे केंद्रीय मंत्री के रूप में पांच साल पूरे करने का संतोष है और इसलिए मुझे लगता है कि अब हटना उचित रहेगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुरली देवड़ा, इस्तीफा, सोनिया गांधी