विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2011

मुंडा का न्यायालय में आत्मसमर्पण, जमानत पर रिहा

मुंडा ने न्यायिक दंडाधिकारी एसके बिरुवा के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। बाद में उन्हें 7000 रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई।
रांची: झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मंडा ने वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थकों के बीच हुए संघर्षों के मामले में शुक्रवार को गढ़वा जिले के एक न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मुंडा को बाद में जमानत दे दी गई। मुंडा ने न्यायिक दंडाधिकारी एसके बिरुवा के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। बाद में उन्हें 7000 रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई। उल्लेखनीय है कि भाजपा और राजद समर्थकों के बीच हुए संघर्षों में अधिकारियों के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। इस मामले में मुंडा और अन्य 22 को आरोपी बनाया गया। न्यायिक दंडाधिकारी ने मुंडा को सम्मन जारी करने के बाद गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। शुक्रवार दोपहर बाद मुंडा रांची लौट गए।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंडा, न्यायालय, आत्मसमर्पण, जमानत, रिहा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com