मुम्बई में विधान भवन के नजदीक आज एक महिला और उसकी छह महीने की बच्ची की उस समय मौत हो गई जब एक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा।
मुंबई:
दक्षिणी मुम्बई में विधान भवन के नजदीक आज एक महिला और उसकी छह महीने की बच्ची की उस समय मौत हो गई जब एक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। निगम अधिकरियों के अनुसार पेड़ इनोक्स थिएटर के नजदीक गिरा। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मनीषा बांसली और उसकी बेटी आरती के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुम्बई और तटीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।
लेखक के बारे में
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, महिला, पेड़, मौत