छोटा राजन की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई पुलिस को अंधेरे में रखा गया

छोटा राजन की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई पुलिस को अंधेरे में रखा गया

छोटा राजन (फाइल फोटो)

मुंबई:

इंडोनेशिया में पकड़े गए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर छोटा राजन को गिरफ्तारी की योजना को मुंबई पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया था। सूत्रों के अनुसार, मुंबई में छोटा राजन पर कम से कम 17 मर्डर, ड्रग ट्रैफिकिंग और हथियारों की तस्करी के कई मामले हैं। 55 साल के राजन को रविवार बाली से गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई पुलिस को नहीं बताया
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस उसे पकड़ने की योजना में शामिल नहीं थी। इस योजना में भारतीय सुरक्षा एंजेसियां खासतौर पर सीबीआई और ऑस्ट्रेलिया व इंडोनेशिया पुलिस आपस कॉर्डिनेशन कर रही थी।

गृहमंत्रालय ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
इससे पूर्व बाली में हुई छोटा राजन की गिरफ्तारी की भारतीय गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी थी। इंडोनेशिया के साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि है, जिसकी वजह से छोटा राजन को भारत लाना शायद बहुत मुश्किल न हो। सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन के लिए विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह खासतौर पर इंडोनेशिया गए थे और वह कागजी कार्रवाई करके वापस लौट आए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऑस्ट्रेलिया पुलिस से मिली गुप्त सूचना
बाली पुलिस के प्रवक्ता हेरी वियानतो ने एएफपी को बताया कि ऑस्‍ट्रेलियाई पुलिस से मिली एक गुप्‍त सूचना के आधार पर इंडानेशियाई अधिकारियों ने रविवार को राजन को सिडनी से बाली के एक चर्चित रिजॉर्ट में जाते हुए हिरासत में लिया।