विज्ञापन

VIDEO: मुंबई के मीरा भायंदर इलाके की झुग्गियों में भयानक आग, कई सिलेंडर भी फटे; 3 की मौत

Mumbai Fire: आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, हालांकि दमकल विभाग ने कई सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया. दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

VIDEO: मुंबई के मीरा भायंदर इलाके की झुग्गियों में भयानक आग, कई सिलेंडर भी फटे; 3 की मौत
मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में भीषण आग.
  • मुंबई के मीरा भायंदर इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई
  • आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. इस दौरान कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुआ
  • दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
मुंबई:

मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. शुक्रवार देर रात झुग्गियों में भयानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. झुग्गियों में आग मीरा भायंदर के इंद्रलोक फेज-4 में लगी. आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस भीषण हादसे में झुलसने की वजह से दो बच्चों और एक 40 वर्षीय व्यक्ति सहित को मिलाकर कुल तीन लोगों की मौत हो गई.

मुंबई की झुग्गियों में भीषण आग

आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, हालांकि दमकल विभाग ने कई सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया. दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और देर रात 1 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

आग में 3 लोगों की मौत

झुग्गियों में आग लगते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया, तब जाकर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. आग की भयावहता का अंदाजा ऊंची उठती लपटों को देखकर लगाया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऊंची उठती लपटें, आसमान में धुएं का काला गुबार

झुग्गियों में लगी आग का वीडियो सामने आया है, जो डरा देने वाला है. ऊंची उठती लपटें और आसमान में उठता धुएं का काला गुबार देखकर वहां मौजूद लोगों ेक दिल दहल गए. इस भीषण हादसे में न जाने कई परिवार बेसहारा हो गए हैं. उनका सबकुछ आग में जलकर राख हो चुका है. 

ये भी पढ़ें- लड़की ने शादी से किया इनकार, सनकी प्रेमी ने लगा दिया HIV इंजेक्शन... मानसिक सदमे में युवती ने की आत्महत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Fire, Mumbai Fire Video, Mira Bhayander Slum Fire, Mumbai Police, Mumbai Fire Brigade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com