विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2013

मुंबई गैंगेरप पर सभी दलों ने जताया गहरा आक्रोश

मुंबई में गैंगरेप की वारदात की जगह का मुआयना करती पुलिस टीम

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने सरकार से सवाल किया, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? संसद में एक कानून में दुष्कर्म की परिभाषा बदल दी गई, लेकिन स्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसी कितनी और घटनाओं के बाद सरकार जागेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: सभी पार्टियों के नेताओं ने मुंबई में एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की है। एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस अपराध से कड़ाई से निपटा जाएगा, जबकि भाजपा ने इसे 'असहनीय' की संज्ञा दी है।

संसद के बाहर केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "इससे अत्यंत कड़ाई से निपटा जाएगा। हमारी महिलाओं और बच्चों को हमलावरों के हाथों असुरक्षित छोड़ना देश बर्दाश्त नहीं कर सकता।"

एक 22-वर्षीय फोटो पत्रकार के साथ मुंबई के शक्ति मिल परिसर में गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म हुआ। उसके साथ एक पुरुष सहकर्मी भी था, जिसे हमलावरों ने बुरी तरह पीटा। लोकसभा अध्यक्ष मीराकुमार ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब दिल्ली में दिसंबर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, तो उसके कुछ ही दिनों के भीतर एक नया कानून संसद में प्रस्तावित किया गया। मुझे उम्मीद है कि नया कानून शीघ्र ही लागू होगा।"

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "जो सामूहिक दुष्कर्म हुआ है वह सहनसीमा के बाहर है। एक फोटो पत्रकार काम पर जाती है और यदि वह सुरक्षित नहीं है तो कौन सुरक्षित है? मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वह क्या कदम उठा रहे हैं।"

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने सरकार से सवाल किया, "ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? संसद में एक कानून में दुष्कर्म की परिभाषा बदल दी गई, लेकिन स्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसी कितनी और घटनाओं के बाद सरकार जागेगी।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई गैंगरेप, महिला पत्रकार से सामूहिक बलात्कार, शक्ति मिल्स, Mumbai Gangrape, Photojournalist Gang-raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com