विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2018

मुंबई के चेंबूर में रिहायशी इमारत में लगी आग, 4 बुजुर्गों सहित 5 की मौत, 2 घायल

मुंबई के चेंबूर (Chembur Fire) में एक रिहायशी हाउसिंग सोसाइटी में लगी आग से 4 बुजुर्गों सहित 5 लोगों की मौत हो गई.

मुंबई के चेंबूर में लगी भीषण आग.
  • मुंबई के चेंबूर में लगी भीषण आग
  • मरने वाले में 4 बुजुर्ग नागरिक
  • इससे पहले भिंडी बाजार इलाके में लगी थी आग
मुंबई:

मुंबई के चेंबूर (Chembur Fire) में एक रिहायशी हाउसिंग सोसाइटी में लगी आग से 4 बुजुर्गों सहित 5 लोगों की मौत हो गई. आग चेंबूर (Mumbai Fire) के सरगम सोसाइटी में एक फ्लैट के 14वीं मंजिल में लगी. यह सोसाइटी तिलक नगर के गणेश गार्डन के पास है. बता दें कि आग शाम 7 बजकर 50 मिनट पर लगी थी. बताया जा रहा है आग लेवल 3 स्तर की है.

 

 

आग लगने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान सुनीता जोशी (72), बालचंद्र जोशी (72) और सुमन श्रीनिवास जोशी (83), सरला सुरेश गांगर (52), लक्ष्मीबेन प्रेमजी गांगर (83) की मौत हो गई. वहीं श्रीनिवास जोशी (86) और अग्निशमन कर्मी चगन सिंह (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंबई: जिस अस्पताल में आग से 8 लोगों की मौत हुई, वह दो सप्ताह पहले फायर सेफ्टी टेस्ट में हुआ था फेल

इससे पहले दिन में मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में आग लगने की एक और घटना हुई थी, मगर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. वहीं, इससे पहले पिछले हफ्ते नरीमन प्वाइंट पर स्थित होटल ट्राइडेंट के पास एक लक्जरी शो रूम में आग लगी थी. 

अंधेरी के ESIC हॉस्पिटल में लगी आग, छह महीने के बच्चे समेत 8 की मौत, 140 लोगों को बचाया गया, मुआवजे का ऐलान

वहीं, बीते 17 दिसंबर को मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में लगी आग से 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे.

VIDEO: मुंबई के कामगार अस्पताल में भीषण आग से 8 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chembur Fire, Mumbai Fire, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com