मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,317 नए मामले मिले हैं, जो गुरुवार के मुकाबले 17 फीसदी कम हैं. पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना से 9 मौतें हुई हैं. मुंबई में 84,352 एक्टिव केस हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 54,924 कोविड टेस्ट हुए हैं, जो एक दिन पहले के मुकाबले 12.86 फीसदी कम हैं. मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 20.60 फीसदी है. जबकि अभी कुल आरक्षित बेड के मुकाबले 16.8 फीसदी ही भरे हैं. मुंबई में गुरुवार को 13,702 कोरोना केस सामने आए थे. जबकि कोविड से 6 मौतें हुई थीं. मुंबई में एक्टिव केस की तादाद 95,123 तक पहुंच गई है. जबकि कुल कोविड टेस्ट 63,031 गुरुवार को पिछले 24 घंटे में हुए हैं. गुरुवार को 21.73 फीसदी कोविड पॉजिटिविटी रेट था. जबकि कुल उपलब्ध कोविड बेडों में से सिर्फ 17.3 फीसदी ही भरे हैं.
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 43, 211 कोविड केस आए हैं. गुरुवार को महाराष्ट्र में 46,606 कोरोना के मामले सामने आए थे. जबकि 36 मरीजों की मौत हुई थी. आज के मुकाबले पिछले 24 घंटे के मुकाबले ये 6.88 फीसदी कम हैं. पिछले 24 घंटों में 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 238 ओमिक्रॉन के मरीज मिले हैं. इसमें से सबसे ज्यादा 197 ओमिक्रॉन के केस मिले हैं. जबकि पिंपरी-चिंचवाड में 32, नवी मुंबई में 3 और मुंबई में इसके दो मरीज मिले हैं. अब तक राज्य में ओमिक्रॉन के 1605 मरीज मिले हैं. इनमें से 859 ओमिक्रॉन के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव देखा गया है. हालांकि पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के केस 44-45 हजार के करीब आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं. महाराष्ट्र सरकार ने 15 जनवरी तक मुंबई समेत कई इलाकों में कोविड से जुड़ी कड़ी पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन इनका सख्ती से पालन होता नहीं दिख रहा है.
वहीं दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के नए केस में कुछ कमी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 24,383 नए कोरोना केस सामने आए है. नए केस घटे हैं, लेकिन पॉजिटिविटी रेट बढ़ा है. पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट 30.64% रहा जो कि एक दिन पहले 29.21% था. पिछले 24 घंटों में 34 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के सर्वाधिक 28,867 नए मामले सामने आए थे, जबकि 31 और मरीजों की इससे मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं