विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2011

मुंबई धमाकों के आरोपी का स्कैच तैयार

मुंबई बम धमाकों की जांच के सिलसिले में पुलिस और जांच एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से एक संदिग्ध का स्कैच बनाया है।
मुंबई: मुंबई बम धमाकों की जांच के सिलसिले में पुलिस और जांच एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से एक संदिग्ध का स्कैच बनाया है। लेकिन पुलिस ने यह स्कैच अब तक जारी नहीं किया है। कुछ खास अधिकारियों तक ही फिलहाल इस स्कैच को रखा जा रहा है। वहीं शक की सुई फिलहाल इंडियन मुजाहिदीन पर ही है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां देश भर में छापेमारी कर रही हैं। अहमदाबाद में रविवार को जिंदा बम बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया जिसके पास से 8 देसी बम बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ जारी है। वहीं बिहार के किशनगंज से रियाज़ुल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स के पास मराठी में लिखे हुए कुछ कागज़ात मिले हैं और उसकी हरकतें संदिग्ध थीं। वहीं धमाकों के ही सिलसिले में एनआईए की टीम ने अजमेर जेल में बंद मोहम्मद जलीस शकील अंसारी से पूछताछ की। अंसारी को डॉ बॉम्ब के नाम से भी जाना जाता है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, धमाका, आरोपी, स्कैच, Mumbai, Blast, Sketch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com