विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2011

मुम्बई विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 24 हुई

मुम्बई में 13 जुलाई को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में एक और घायल की मौत हो जाने से मरनेवालों की संख्या बढ़कर आज 24 हो गई।
Mumbai: मुम्बई में 13 जुलाई को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में एक और घायल की मौत हो जाने से मरनेवालों की संख्या बढ़कर आज 24 हो गई। यह घायल यहां के केईएम अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायल मंकेश्वर विश्वकर्मा (48) की सुबह मौत हो गई जिसका केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार पेशे से बढ़ई विश्वकर्मा को दादर के कबूतरखाना में हुए विस्फोट में गंभीर चोटें आईं थीं। वह वहां प्लाईवुड खरीदने गया था। गत शनिवार को जेजे अस्पताल में भर्ती दो घायलों की मौत हो गई थी। विस्फोटों में 129 लोग घायल हुए थे। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 24 हो गई है। सूत्रों ने कहा कि जेजे अस्पताल में अभी 22 लोग भर्ती हैं जिनमें से छह की हालत गंभीर है। हरिकृष्णदास अस्पताल में भर्ती 12 घायलों में से पांच की हालत अब भी गंभीर है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, विस्फोट, 24 मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com