मध्यप्रदेश (MP) में इंदौर और भोपाल अभी भी कोरोना (Corona virus) के सबसे बड़े केंद्र बने हुए हैं. रविवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,575 नए मामले सामने आए, इसमें से करीब 50 फीसदी मामले तो इंदौर और भोपाल में थे. प्रदेश में इस महामारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,46,820 तक पहुंच गई.
राज्य में पिछले 24 घंटों में 25 और मरीजों की मौत हो गई. इससे मरने वालों की कुल संख्या 2,624 हो गई है. मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 429 नये मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 256, ग्वालियर में 45 एवं जबलपुर में 103 नए मामले आए. राज्य में कुल 1,46,820 संक्रमितों में से अब तक 1,29,019 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 15,177 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है. रविवार को 1,985 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
दोनों शहरों में एक हजार से ज्यादा मौतें
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 635 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 426, उज्जैन में 97, सागर में 116, जबलपुर में 179 एवं ग्वालियर में 145 मरीजों की मौत हुई हैं. बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर सात, भोपाल में तीन, जबलपुर, ग्वालियर एवं राजगढ़ में दो-दो और सागर, धार, रतलाम, शहडोल, होशंगाबाद, दमोह, छिंदवाड़ा, मंदसौर एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं