विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2022

पांच चुनावी राज्यों से 85 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त, पंजाब से सबसे ज्यादा अल्कोहल बरामद

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग की कड़ी पाबंदी के कारण हाल ही में चुनाव का सामना करने वाले पांच राज्यों में 85 लाख लीटर शराब जब्त की गई. इन राज्यों में से सबसे ज्यादा शराब पंजाब से जब्त की गई, जो कुल बरामद शराब का 70 फीसदी है.

पांच चुनावी राज्यों से 85 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त, पंजाब से सबसे ज्यादा अल्कोहल बरामद
कुल 575.39 करोड़ रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई है: चुनाव आयोग
नई दिल्ली:

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग की कड़ी पाबंदी के कारण हाल ही में चुनाव का सामना करने वाले पांच राज्यों में 85 लाख लीटर शराब जब्त की गई. इन राज्यों में से सबसे ज्यादा शराब पंजाब से जब्त की गई, जो कुल बरामद शराब का 70 फीसदी है. चुनाव आयोग की ओर से उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान 575.39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं. चुनाव के दौरान नकदी, शराब, मादक पदार्थ, मुफ्त उपहार और कीमती धातुओं की आवाजाही की जांच के लिए चुनाव आयोग ने उड़न दस्ते और अचल निगरानी दस्तों को तैनात किया था.

पांच राज्यों में चुनाव के दौरान कुल जब्त की गई चीजों का मूल्य 1,061.87 करोड़ रुपये है, जो वर्ष 2017 में पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान जब्त की गई सभी चीजों के कुल मूल्य 299.84 करोड़ रुपये के साढ़े तीन गुने से ज्यादा है. आयोग की ओर से आठ जनवरी को चुनाव की घोषणा के बाद से पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर से कुल 85,27,227 लीटर शराब जब्त की गई.

पंजाब में सबसे ज्यादा 36.79 करोड़ रुपये मूल्य की 59,65,496 लीटर शराब जब्त की गई. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 22,94,614 लीटर शराब जब्त की गई जिसका मूल्य 62.13 करोड़ रुपये है. उत्तराखंड में 4.79 करोड़ रुपये मूल्य की 97,176 लीटर शराब, गोवा में 3.57 करोड़ रुपये मूल्य की 95,446 लीटर शराब और मणिपुर में 73 लाख रुपये मूल्य की 74,495 लीटर शराब जब्त की गई.

पांच राज्यों से जब्त किए गये 575.39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों में भी पंजाब सबसे आगे है. पंजाब में 376.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये. चुनाव आयोग ने पांच राज्यों से 154.52 करोड़ रुपये नकद, 117.44 करोड़ रुपये की कीमती धातु और 106.52 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार भी जब्त किए.

Video: AAP के CM चेहरे भगवंत मान के घर और गांव का माहौल, जानिए क्‍या कहते हैं पड़ोसी और रिश्‍तेदार


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Election 2022, Election Commission, Liquor Seized, Five States, Election Results 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com