विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2017

जुलाई के पहले पखवाड़े में रद्द रहेंगी 60 से ज्यादा ट्रेनें, जानिये क्या है वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दौराला से मेरठ के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के तहत इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है. इस कारण तीन से 15 जुलाई तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. 

जुलाई के पहले पखवाड़े में रद्द रहेंगी 60 से ज्यादा ट्रेनें, जानिये क्या है वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • दौराला से मेरठ के बीच दोहरीकरण के तहत इंटरलॉकिंग का काम होना है
  • तीन जुलाई से 15 जुलाई तक कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी
  • इनमें से कई ट्रेनें दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों से गुजरती है
नई दिल्ली: सहारनपुर-मेरठ रेलमार्ग पर चलने वाले यात्रियों को इस महीने के पहले पखवाड़े में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. दोहरीकरण के चलते इस रूट से चलने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की जाएंगी, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा. इनमें से कई ट्रेनें दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों से गुजरती है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दौराला से मेरठ के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के तहत इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है. इस कारण तीन जुलाई से 15 जुलाई तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. 

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें 
  • 04401 : आनंद विहार-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन- 3, 7,10 और 14 जुलाई 
  • 04402 : श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन- 4, 8, 11 और 15 जुलाई 
  • 14521/14522 : दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस- 4 जुलाई से 14 जुलाई तक
  • 19019/19020 : बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस- 2 से 16 जुलाई तक 
  • 14310: देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस- 4, 5,11 और 12 जुलाई को
  • 14681/14682 : नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस- 4 से 14 जुलाई तक
  • 14309 : उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस-5, 6, 12 और 13 जुलाई 
  • 14318 : देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस- 7, 8 और 14 जुलाई 
  • 14317 : इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस - 8, 9 और 15 जुलाई 
  • 19325 : इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस- 4,7 और 11 जुलाई
  • 19326 : अमृतसर- इंदौर एक्सप्रेस- 5,8, और 12 जुलाई 
  • 18237/18238 : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस- 5 से 14 जुलाई 
  • 64555/64556 : आनंद विहार-मेरठ सिटी एमईएमयू-7 से 14 जुलाई तक
  • 64559/64558 : पुरानी दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू -4 से 14 जुलाई तक
  • 64557 : पुरानी दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू-14 जुलाई 
  • 64560 : पुरानी दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू-14 जुलाई  
  • 54303 : पुरानी दिल्ली-कालका पैसेंजर -6 व 7 जुलाई  
  • 54304 : कालका-पुरानी दिल्ली पैसेंजर-7 से 14 जुलाई तक
  • 54474/54473 : सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर- 7 से 14 जुलाई तक
  • 54540/54539 : अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर-6 से 14 जुलाई तक 
  • 54475 : पुरानी दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर-7 से 14 जुलाई तक

 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharanpur, Meerut, Train, Canceled, Interlocking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com